रविवार, जुलाई 30, 2023

<> Cheap Country Targeted website traffic <>

Hi there
Receive local traffic to increase local audience and leads through your
website

more details and plans can be found here
https://bulkwebtraffic.io/


thanks and regards
Peter Wallace




Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

गुरुवार, मई 18, 2023

<> Monthly SEO Plans <>

Just checked your website and it could really use a boost

If you ever need Google updates free whitehat SEO plans, we are the right
team for you

Results oriented monthly plans to make your SEO trend climb like never
before


https://conversion-seo.co/seo-packages/









Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

सोमवार, फ़रवरी 13, 2023

सोमवार, नवंबर 07, 2022

<> NEW: Moz DA 40 to 50 for your website <>

Hello

Get to have an amazing DA between 40 to 50 for your website and increase
sales and trust in your website

We`ll make your website DA between 40 to 50 in maximum 60 days or your
money back
https://www.creative-digital.co/product/moz-da-seo-plan/









Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

सोमवार, अगस्त 22, 2022

<> unique domains links <>

Hello

When you get 1000 unique domains you get links from only unique domains
with unique ips
https://www.creative-digital.co/product/unique-domains-links/







Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

रविवार, मई 01, 2022

<> Semrush Links <>

Hi!

Get top Ranks with this never seen before SEO plan:
https://www.creative-digital.co/product/semrush-backlinks/



Regards
Creative Digital Team







Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

मंगलवार, मार्च 01, 2022

<> Cheap Country Targeted website traffic <>

Hi there
Receive local traffic to increase local audience and leads through your
website

more details and plans can be found here
https://bulkwebtraffic.io/


thanks and regards
Peter Wallace




Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

शनिवार, फ़रवरी 19, 2022

गुरुवार, जनवरी 20, 2022

<> NEW: Moz DA 40 to 50 for your website <>

Hi!

Get to have an amazing DA between 40 to 50 for your website and increase
sales and trust in your website

We`ll make your website DA between 40 to 50 in maximum 60 days or your
money back
https://www.creative-digital.co/product/moz-da-seo-plan/









Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

मंगलवार, नवंबर 30, 2021

<> SEO Max to improve ranks in 30 days <>

Hello

Get a powerful SEO Boost with our all in one SEO MAX Package and beat your
competition within just 1 month

Whitehat SEO plan, check out more details here
https://www.creative-digital.co/product/seo-max-package/




thanks and regards
Creative Digital







Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

गुरुवार, अक्टूबर 14, 2021

SEO Max to improve ranks in 30 days

Hi!

Get a powerful SEO Boost with our all in one SEO MAX Package and beat your
competition within just 1 month

Whitehat SEO plan, check out more details here
https://www.creative-digital.co/product/seo-max-package/




thanks and regards
Creative Digital







Unsubscribe:
please send a blank email to RonaldLilly7162@gmail.com
you will be automatically unsubscribed

शुक्रवार, अगस्त 25, 2017

दोहे


सोलहा दोहे
अब ये मत समझना कि सोलहा श्रृंगार के हैं

1
चाँद सजन नित भेजता,डिबिया भर सिंदूर।
रोज साँझ के भाल पर, खिलता झिलमिल नूर।।

2
सिंदूरी वो शाम थी,  शीतल मंद बयार।
सावन की बरसात में ,बोया हमने प्यार।।

3
आंच प्रेम की जब मिली,पिघली मन की पीर।
आँखों के रस्ते बहा,दारुण दुख का नीर।।

4
मेहँदी रची हथेलियाँ,आँखों कजरी धार।
तिलक भाल पर हो सजा ,सुघड़ लगे वो नार।।

5
झीनी-झीनी ओट से,आये हल्की धूप,
धीमी सी इस आंच से,पका गुलाबी रूप।।

6
जादू उसका यूं चला, उसके वश हर सांस।
जीना उसके बिन लगे,साँसों में ज्यों फांस।।

7
सदियों से बैचेन है,तुझ बिन मेरी सांस।
मिल जाये तेरी खबर,निकले जी की फांस।।

8
प्रेम-सूत मैं कातती, उठकर सुबहो-शाम।
चरखा तेरी याद का,धागा तेरा नाम।

9
महक तुम्हारी याद की,अंतर में ली घोल।
घट में मेरे उठ रही , तेरी प्रेम हिलोल।।

10

प्रेम पुष्प जबसे खिला,जीवन बगिया डार।
महकी-महकी सी फ़ज़ा, सुरभित है संसार।।

11
आया मौसम ये अजब,बढ़ा रूह का दर्द।
यादों को पाला पड़ा, साँस-साँस है ज़र्द।।

12
सपने मेरीे आँख के, टूटे चकनाचूर।
दिल की सरहद से रही,खुशियाँ कोसों दूर।।

13
बादल -छाता तान के, औंधी लेटी धूप।
आँचल से है ढक लिया,अपना यौवन रूप।

14

नारी सागर प्रेम का,प्रण का पर्वत ठोस,
दुनिया को ये पोसती,बनकर जीवन ओस।

15

आँखों के आँगन खड़ा ,मजबूती के साथ।
प्रेम वृक्ष की जड़ पिया, कैसे छूटे हाथ ।।

16

क्षण-क्षण में ये टूटता, पगला मेरा धीर ।
याद भरी हिल्लोर से,मुँह को आये पीर।।

आशा पाण्डेय ओझा

बुधवार, जुलाई 26, 2017

जीवन का उनवान है बेटी

जीवन का उनवान है बेटी।
मेरा  तो अभिमान है बेटी।

जब जब डूबे मन की नैया,
धीरज देता छोर है बेटी।
भरे उजाले दो -दो घर में,
तमस मिटाती भोर है बेटी।
दुःख को बाहर रोका करती,
ईश्वर का  वरदान है बेटी।

जीवन का उनवान है बेटी।
मेरा तो अभिमान है बेटी।।

 घर आले में दीप वो बाले,
लीपे चौक वो ,झटके जाले।
सींचे जल से नित वो तुलसी,
बानी से वो माँजे कलशी।
माँ के गुण हैं, रूप पिता का,
 मिश्रित सी पहचान है बेटी।

जीवन का उनवान  है बेटी।
मेरा तो अभिमान है बेटी।।

तीज, बैशाखी,वो राखी भी
वो गणगौर, छठी ,नोरातें
ब्याह ,बंदोलों की वो शोभा,
वो त्योंहारोँ की सौगातें।
मन तरू की टहनी पर बैठी,
कोयल का मधुगान है बेटी।

जीवन का उनवान है बेटी।
मेरा तो अभिमान है बेटी।।

आशा पाण्डेय ओझा

जीवन का उनवान है बेटी

जीवन का उनवान है बेटी।
मेरा  तो अभिमान है बेटी।

जब जब डूबे मन की नैया,
धीरज देता छोर है बेटी।
भरे उजाले दो -दो घर में,
तमस मिटाती भोर है बेटी।
दुःख को बाहर रोका करती,
ईश्वर का  वरदान है बेटी।

जीवन का उनवान है बेटी।
मेरा तो अभिमान है बेटी।।

 घर आले में दीप वो बाले,
लीपे चौक वो ,झटके जाले।
सींचे जल से नित वो तुलसी,
बानी से वो माँजे कलशी।
माँ के गुण हैं, रूप पिता का,
 मिश्रित सी पहचान है बेटी।

जीवन का उनवान  है बेटी।
मेरा तो अभिमान है बेटी।।

तीज, बैशाखी,वो राखी भी
वो गणगौर, छठी ,नोरातें
ब्याह ,बंदोलों की वो शोभा,
वो त्योंहारोँ की सौगातें।
मन तरू की टहनी पर बैठी,
कोयल का मधुगान है बेटी।

जीवन का उनवान है बेटी।
मेरा तो अभिमान है बेटी।।

आशा पाण्डेय ओझा

मंगलवार, जुलाई 18, 2017

ग़ज़ल

याद की और ख़्वाब की बातें।
हर घड़ी बस ज़नाब की बातें।।

अब नये लोग सोच भी ताज़ा
 हैं पुरानी हिज़ाब की बातें

प्यार के दरमियाँ लगी होने
देखिये अब हिसाब की बातें।

गंध बारूद की उड़ी इतनी,
गुम हुई  हैं गुलाब की बातें।

पढ़ लिया भी करो कभी मन को,
सिर्फ़ पढ़ते क़िताब की बातें।

आज हँसलें चलो जरा मिलके
 फिर करेंगे अज़ाब की बातें।

सूख जाएंगे जब नदी,सागर ,
बस बचेंगी फिर आब की बातें

लोग सीधे सरल बड़े हम तो,
क्या पता बारयाब की बातें।

दर्द, बेचैनियां कहेँ किससे,
कहें किसें इज़्तिराब की बातें।

अब मुहब्बत है गुमशुदा "आशा"
हर तरफ़ है इताब की बातें।

आशा पाण्डेय ओझा

शनिवार, जुलाई 15, 2017

दोहे

थम-थम  कर इक बादली, बरसी सारी रात
झुक-झुक तरुवर ने करी ,अपने मन की बात

 कोयल कूकी डाल पर, प्रीत की चिट्ठी बांच
एक पपीहा रात भर, तपा विरह की आंच

मुरझाया है फूल क्यों ,भँवरा करता जांच
दिखलाता है फिर उसें ,निज आँखों का कांच

एक कबूतर छुप गया ,ले टहनी की आड़
शायद उसकी हो गई ,घरवाली से राड़

आशा पाण्डेय ओझा
आँखों देखा हाल लिखा है मौसम का व अपने आस पास का

शनिवार, जुलाई 01, 2017

श्याम सखा

श्याम सखा तुम आज पधारो।
कष्ट पीर से आय उबारो।।
बाल पने  का तू है साथी।
इस जीवन की तू ही थाती।।

रक्त शिराओं में तू घुलता।
धड़कन धड़कन तू ही मिलता।।
तेरी सुधियाँ इतनी आती।
ढूँढ न निज को निज में पाती

नाम अधर पर है गोपाला।
गटकूं हर पल अमृत प्याला।।
दर्शन बिन मैं तड़पूं ऐसे।
मीन तड़पती जल बिन जैसे।।

नीर भरी हूँ बदली ऐसी।
प्रीत हुई रे तुझसे कैसी।।
दीवानी हूँ तेरी वैसी।
उस मीरा राधा के जैसी।।

नेह तनिक तू भी तो करले।
खोल भुजाएँ मुझको भरले।।
देह बदल कर जब जब आऊँ।
श्याम नाम की जोत जगाऊँ।।

आशा पाण्डेय ओझा

मंगलवार, जून 27, 2017

दोहा

खाद पड़े ज्यों याद की,पुष्पित होवे पीर।
मन खेतों को सींचता,नयन नदी का नीर।
आशा पांडे ओझा

दोहा

झील किनारे बैठ जो,लिखी चाँदनी रात।
दुनिया भर में उड़ गई,इश्क़ हुआ यह बात।।
आशा पांडेओझा

रविवार, जून 25, 2017

मधुबन एफ एम 90.4 पर

आबूरोड,माउंट आबू,सिरोही, पिंडवाड़ा, शिवगंज, सरुपगंज, सुमेरपुर, मेहसाना, पालनपुर, व आबूरोड से 200 km के एरिया में प्रसारित होने वाला एफ. एम रेडियो मधुबन पर सुन  सकते है  आप मुझे।  राजस्थानी व हिंदी दोनों के कार्यक्रमों में।

https://archive.org/details/AshaPandeyMarwadiKavita